Saturday 13 April 2013

आज प्रथम है साक्षात्कार





courtesy..http://goodtoknow.media.ipcdigital.co.uk/111/000000de4/72f9_orh220w334/mother-son-coat-winter-school-outside-play.wjpg.jpg


उसका इस बाहरी दुनिया से 
आज प्रथम है साक्षात्कार 
होना ये आवयश्क भी है 
ये ही देगा उसको आकार .......

इन बातों से अवगत भी हूँ 
उत्साह भी मेरे मन में है 
किन्तु ढेरों संशय भी हैं 
जो उठते गिरते हैं हर बार… 

प्रारंभ हुआ संघर्ष नया 
चलने का, गिर कर उठने का 
दुनिया के हर पैमाने पर ..
खुद को अब साबित करने का .

बने वो एक अच्छा इन्सान 
इस माँ का है ये आशीर्वाद .. 
उसके इस निश्छल से मन को 
सदा मिले बस प्यार ही प्यार ..

2 comments:

  1. आप जैसी माँ से मिले, उसको उच्च संस्कार,
    उसको मिलेगा जीवन में, सफलता अपरम्पार|

    ReplyDelete
  2. Thanks a lot Rakesh ji! I must say good lines..!! :-)

    ReplyDelete